नवरात्रि में जलाते हैं अखंड ज्योति तो इन नियमों का जरूर करे... - CG Sandesh

नवरात्रि में जलाते हैं अखंड ज्योति तो इन नियमों का जरूर करें प्लान

नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बहुत से लोग व्रत रखते हैं. विधि-विधान से देवी दुर्गा की पूजा करते हैं. इस दौरान बहुत से लोग अखंड ज्योति भी जलाते हैं. ऐसा माना जाता कि अखंड दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए.

अखंड दीपक को पीतल या फिर मिट्टी के दीपक में ही जलाना चाहिए. इस बात का ध्यान रखें कि दिया कहीं टूटा हुआ न हो. दीपक को जलाकर कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए. हमेशा दीपक को थाली या चौकी पर रखें.

दीपक बुझे नहीं इसके लिए आप जालीदार या कांच से बनी चिमनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. रात को सोने से पहले दीपक में घी और तेल डालकर ही सोएं. इसे बार-बार बदलना नहीं चाहिए. अखंड ज्योति को बुझाना शुभ नहीं माना जाता है.

इस बात का ध्यान रखें कि ये दीया बिना बुझे नौ दिनों तक जलता रहे. रूई की बाती का इस्तेमाल करने की बजाए कलावे की बाती का इस्तेमाल करें. दीपक की लौ को हवा से बचाकर रखना चाहिए. इसमें घी या तिल का तेल डालते रहें. इसकी लौ को बढ़ाते रहें ताकी ये बुझे नहीं.

अखंड दीपक केवल साफ हाथों से छुना चाहिए. नौ दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन करें. इस दौरान केवल सात्विक भोजन ही करें. नौ दिन पूरे होने पर अखंड दीपक को खुद न बुझाएं. इसे अपने आप बुझने दें. दीपक को खुद बुझाना अशुभ माना जाता है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें