महासमुन्द : पुष्पक पेट्रोल पम्प से ट्रक ड्रायवर का मोटर सायकल चोरी
महासमुन्द थाना अंतर्गत पुष्पक पेट्रोल पम्प से ट्रक ड्रायवर का मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया है.
ओम प्रकाश पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जामगांव थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद का रहने वाला है, सोनू गुरूदत्ता के ट्रांसपोर्ट में ट्रक ड्रायवर का काम करता है, 29 अगस्त 22 को वह अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG06GV 3746 को पूर्व की भांती पुष्पक पट्रोल पम्प में खडी कर ट्रक लेकर कोरबा चले गया था ।
02 सितंबर 2022 को वापस महासमुन्द आया और पुष्पक पेट्रोल पम्प में अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG06GV 3746 को देखा तो खडी किये हुये जगह पर नही था। तब वह पम्प के कर्मचारीयों से पूछताछ किया तो मोटर सायकल के बारे में जानकारी नही होना बताये तब वह पम्प में लगे सीसीटीवी को चेक किया तब पता चला की उसकी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG06GV 3746 किमती करीब 20000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।