बसना : नास्ता ठेला लगाकर लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक गिरफ्तार
थाना बसना चौकी भंवरपुर पुलिस को 20 सितम्बर मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भंवरपुर से बसना जाने वाली मेन रोड के किनारे पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति लोगों को नास्ता ठेला लगाकर उसके आड में अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कि जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाते मिला, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये, एक व्यक्ति को पकडे, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र देवांगन पिता भागीरथी देवांगन उम्र 25 साल सा0 इन्द्रानगर भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0 ग0 का निवासी होना बताया.
आरोपी के कब्जे से तीन नग 108 ML वाली गोवा अंग्रेजी शराब की शीशी में भरी हुई करीबन 90,90,90 ML जुमला 270 ML कीमती 180 रूपये एवं तीन नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त कर गवाहों के समक्ष सीलबंद किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 सी आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह चौकी भंवरपुर 20 सितम्बर को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम कुसमुर में एक व्यक्ति रंगमंच के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान ग्राम कुसमुर पहुंच कर घेराबंदी कर रंगमंच के पास एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम संतराम सिदार पिता उजल सिदार उम्र 50 साल साकिन कुसमुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताये. जिनके कब्जे से एक हरा रंग के 02 लीटर वाली प्लास्टिक बटल में भरा करीबन 02 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद किया। आरोपी का कृत्य अप0 धारा 34(1) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।