सरायपाली : लोहे की खाट पर बिजली करंट लगने से युवक की मौत, ठेकेदार के ख़िलाफ मामला दर्ज.
पुलिस ने मर्ग जांच करने के पश्चात बताया कि मृतक चुन्नीलाल ध्रव पिता बिसाहु ध्रुव उम्र 19 वर्ष सा0 घोघीबहारा थाना महासमुंद की मृत्यु बनोभांठा पुलिया पास निर्माण कार्य करने बाद आराम करते समय लोहे की खाट पर बिजली करंट लगने से ईलाज बाद डां साहब द्वारा मृत घोषित किया PM रिपोर्ट में डां साहब द्वारा मृतक की मृत्यु बिजली करंट से होना लेख किये है साथ ही विद्युत विभाग JE द्वारा मौका निरी0 कर पंचनामा रिपोर्ट प्रदान किया गया है.
जिसमें घटनास्थल ठेकेदार योगेश अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल उम्र 40 वर्ष सा0 व थाना बसना जि0 महासमुंद द्वारा मृतक चुन्नीलाल ध्रुव को कामगार के रूप में कार्य करा रहा था उनके रहने के लिये टीना टपरा से झोपडी का निर्माण कर श्रमिक लोग रह रहे थे सोने लिये लोहे का खाट जिसमें प्लाईवुड बिछाया गया था चारो कोने पर छड/सरिया लगाये थे जिसे मच्छरदानी बांधने के लिये उपयोग करते थे कि इस टीना का झोपडीनुमा घर में बिजली का वायर लगा था जिसमें अचानक वायर के कही कटे होने एवं करंट के सप्लाई होने से मृतक की मृत्यु हुई है कि ठेकेदार योगेश अग्रवाल द्वारा लापरवाही बरतकर सुरक्षा नियमो अनदेखा कर काम कराने से अचानक विद्युत प्रवाहित होने से मृतक की मृत्यु हुई है कि धारा सदर का पाये जाने से अप0 पंजीबद्ध कर धारा 304(A) भादवि कायम कर विवे0 में लिया गया।