news-details

सरायपाली में गौ सेवकों एवं भागवत कथा में निरंतर सेवारत युवाओं का शेषाचार्य महाराज द्वारा सम्मान

सरायपाली- सरायपाली ग्राम अंतर्गत स्थित नए मंडी प्रांगण में 15 सितंबर से शेषाचार्य महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया गया। इस भागवत कथा में प्रत्येक दिन अलग-अलग दृश्यों को कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया गया। यहाँ अंचल के श्रद्धालुओं की भीड़ प्रत्येक दिन देखी गई। इस भागवत कथा के अंतिम दिन तारीख 22 सितंबर भागवत कथा के दौरान सेवा देने वाले युवाओं और गौ सेवकों का सम्मान किया गया।

गौ माता की सेवा में निरंतर तत्पर सेवारत सरायपाली अंचल के युवा गुड्डू जायसवाल, विकास महापात्र, करन अग्रवाल, मयंक पाणिग्राही, रोहित शर्मा, नितिन साहू, आर्यन पटनायक, भोला स्वई, एवं इनके साथी गौ सेवक एवं 8 दिन तक चले श्रीमद् भागवत कथा में निरंतर सेवा देने वाले युवा साथी वीर शर्मा, योगेश सोमू, फरोज पटेल, धनुर्जय यादव, प्रेम सागर भोई, जीतू यादव, अविनाश लाडला, मनीष महापात्र, विकास महापात्र एवं सेवारत युवाओं को शेषाचार्य महाराज द्वारा भागवत कथा के अंतिम दिन 22 सितंबर को मंच पर भगवा वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें