राजधानी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत - CG Sandesh

राजधानी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

कलेक्टर ने घायलों का बेहतर ईलाज एवं मदद करने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित

जशपुर जिले के विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम गोंडी में 21 सितम्बर को शाम लगभग 4 बजे पत्थलगांव से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई है। पत्थलगांव तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मृत्यु हुई है एवं 4 व्यक्ति घायल हुए है। उन्होंने बताया कि घायल मरीजों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर घायल मरीजों की सहायता कर रही है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने एसडीएम पत्थलगांव और स्वास्थ्य अमला को घायल मरीजों का बेहतर इलाज एवं मदद करने के निर्देश दिए है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें