बसना : समलेश्वरी मंदिर के सामने से पुजारी की बाइक चोरी - CG Sandesh

बसना : समलेश्वरी मंदिर के सामने से पुजारी की बाइक चोरी

बसना थाना अंतर्गत टिकरापारा में समलेश्वरी मंदिर के सामने से पुजारी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है, पुजारी ने पुलिस में शिकायत की है.
सुरेश कुमार पाणिग्रही ने पुलिस को बताया कि वह समलेश्वरी मंदिर में पुजारी का काम करता है। 16 सितंबर 2022 को वह रोज की तरह सुबह 07.30 बजे मंदिर अपने मोटर सायकल प्लेटिना क्रं0 CG06GX1872 से आया और अपनी मो0सा0 को मंदिर के बाहर खडी कर मंदिर अंदर चला गया । करीब 08.00 बजे मंदिर के बाहर आकर देखा तो उसका मोटर सायकल प्लेटिना क्रं0 CG06GX1872 नहीं था । आस पास पता किया पता नहीं चला । उसके मो0सा0 प्लेटिना क्रं0 CG06GX1872 जिसका कीमती करीब 70,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें