पिथौरा : खेत से बोर पंप चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : खेत से बोर पंप चोरी

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजाडेरा में खेत से 1 नग बोर पंप चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सेतकुमार बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह महिला बाल विभाग संचालनालय रायपुर में सहायक ग्रेड -3 के पद पर कार्यरत है। ग्राम राजाडेरा में कृषि योग्य भूमि में बोर पंप लगवाया था जिसे 21 सितंबर 2022 को शाम करीबन 07 बजे अपने खेत में देखा था। 22 सितम्बर 2022 को सुबह करीबन 07 बजे नहाने के लिये बोर के पास गया तो बोर पंप नही था आसपास पता तलाश किया नही मिला बोर पंप में लगे पाईप को निकालकर खेत में फेंक दिया है उसके बोर पंप MAHANADI HP.2.0 MODEL V-4 Sr. No. 294 कीमती करीबन 8000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें