सरायपाली : ज्यादा बात करता हैं कहकर हाथ मे रखे ठोस वस्तू से ... - CG Sandesh

सरायपाली : ज्यादा बात करता हैं कहकर हाथ मे रखे ठोस वस्तू से मारपीट कर पहुंचाया चोंट

सरायपाली थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस चौक के पास ज्यादा बात करता हैं कहकर हाथ मे रखे ठोस वस्तू से मारपीट कर पहुंचाया चोंट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अर्जुन सिंह राजपुत ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 01 विरेन्द्र नगर में रहता है। ड्रायवरी का काम करता है। 22 सितंबर 2022 को उसका मोटर सायकल को बनाने के लिये उसके दोस्त नमिन्दर सिंह नगिना के साथ पोस्ट ऑफिस चौक के पास मैकेनिक के पास गया था 10/40 बजे दुकान के बाहर खडा था उसी समय मुण्डा उर्फ मुकेश यादव आया और ज्यादा बात करता है कहते मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मार दुंगा कहते हुये हाथ में रखे कोई ठोस वस्तु से मारपीट किया, मारपीट करने से उसके सिर, बांये कान के पास,बांये आंख के भौवा के पास चोटे आई है खुन निकल रहा है।

मुण्डा उर्फ मुकेश यादव मारपीट कर वहां से भाग गया। घटना को उसका दोस्त नमिन्दर सिंह नगिना एवं अन्य लोग देखे है। गाली गुप्तार करने से सुनने में बुरा लग रहा था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपि के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें