सरायपाली : कुटेला ओवरब्रिज के सर्विस रोड के ट्रेक एवं बोर्ड को पहुंचाया नुकसान, ट्रक चालक के ख़िलाफ मामला दर्ज
सरायपाली थाना अंतर्गत कुटेला ओवरब्रिज के सर्विस रोड के ट्रेन एवं बोर्ड को पहुंचाया नुकसान, ट्रक चालक के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है.
सोमनाथ भोई ने पुलिस को बताया कि वह बी0ए0टी0एल0 छुईपाली टोल प्लाजा पर Rout Petroling officer के पद पर कार्यरत है । 22 सितंबर 22 के रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पाया की वाहन क्रमांक OD 15 N 4655 द्वारा लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए CH. NO. 116200 LHS सरायपाली बाईपास कुटेला अंडरब्रिज के सर्विस रोड के ड्रेन एवं एक हजारी बोर्ड को नुकसान पहुंचाया है। जिसकी अनुमानित राशि 30,000 रूपये है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक OD 15 N 4655 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 431-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें