तुमगांव : मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग सदर की जांच पर पाया कि मृतक आशीष ध्रुव पिता रमेश ध्रुव उम्र 26 साल साकिन परसकोल थाना महासमुंद जिला महासमुंद का 21 मई 2022 को मोसा0 क्रं. CG 06 GR 4672 का चालक प्रेमचंद साहू के साथ पीछे में बैठकर ग्राम परसकोल से ग्राम गुडरूडीह जा रहे थे.
मोटरसायकल चालक प्रेमचंद साहू द्वारा मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से रात्रि करीबन 08.00 बजे ग्राम गुडरूडीह के पास रोड में मवेशी आ जाने से टकरा कर गिर जाने से पीछे बैठे मृतक आशीष ध्रुव के सिर में अंदरूनी गंभीर चोट, बांए कंधे से पैर तक चोट खरोंच आने से ईलाज के दौरान डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में 23.05.2022 को मौत हो गया। मोटरसायकल क्रं. CG 06 GR 4672 का चालक प्रेमचंद साहू के विरूद्ध अपराध धारा 304-A ताहि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।