कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की फोटो लगाना भूल गए कार्यकर्त्ता, त... - CG Sandesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की फोटो लगाना भूल गए कार्यकर्त्ता, तस्वीर न लगाने पर कांग्रेस के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस

बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, ये वो नेता है जो छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस छोड़कर वापस कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिछले दिनों कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया , प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम , नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, सह प्रभारी और सांसद सप्तगिरि शंकर उल्का बिलासपुर पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में होर्डिंग्स और फ्लैक्स लगाए गए थे।

बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ पदाधिकारियों द्वारा लगाए गए फ्लैक्स में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की तस्वीर गायब थी, जबकि अन्य अतिथियों और स्थानीय नेताओं की तस्वीर फ्लेक्स में मौजूद थे। इसके पीछे गुटबाजी को वजह बताया जा रहा है।

इन नेताओं को नोटिस जारी करते हुए कहा गया कि कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक ढांचे की क्रमानुसार व्यवस्था निर्धारित है, जिसके तहत आईसीसी प्रदेश कांग्रेस कमेटी , जिला शहर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की फोटो लगाई जाती है। बावजूद इसके शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी होने के बावजूद फ्लेक्स के प्रकाशन में जानबूझकर गलती की गई है। ऐसे कदम के पीछे कांग्रेस कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारियों में भ्रम एवं गुटबाजी का वातावरण बनाने की मंशा होने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर संयुक्त महामंत्री बंटी खान, सदस्य फारुख खान एवं राजवर्धन सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर इन सभी के खिलाफ अनुशासनहीनता हेतु दंडात्मक कार्यवाही संभव है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें