तुमगाँव : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
तुमगाँव क्षेत्र के NH 53 तिराहा के पास एक ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम धनोरा में रहता है, खेती किसानी का काम करता है, कि 23 सितम्बर 2022 को वह अपने बड़े भाई के मोटर सायकल प्लेटिना क्रमाकं CG 06 GV 2136 से अपने मित्र रायसिंग ठाकुर के साथ उसका भतीजा नरेश ध्रुव जिसका ईलाज शासकीय अस्तपाल तुमगांव में चल रहा है को देखने के लिये आये थे।
जिसे देखकर वे दोनो वापस घर जा रहे थे, मोटर सायकल को वह चला रहा था कि करीबन 11.45 बजे NH 53 रोड तिराहा तुमगांव रायपुर सरायपाली मार्ग के पहुंचे थे कि रायपुर की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमांक RJ 39 GA 2903 का चालक अपने वाहन तेज रफ्तार, लापरवाही पूर्वक एवं उपेक्षापूर्ण तरीके से चलाकर उसके मोटर सायकल के पीछे को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, एक्सीडेन्ट वह गाड़ी सहित गिरकर दूर चला गया एवं पीछे बैठे उसका मित्र रायसिंग ठाकुर ट्रेलर के नीचे सामने चक्का में चले जाने से, दब जाने से एवं घसीटने के कारण उनका शरीर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई तथा उसे सिर, चेहरा, दोनो हांथ एवं दोनो पैर में चोंटे आई है घटना को आसपास के लोग एवं राहगीर देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक RJ 39 GA 2903 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।