पिथौरा : जाल मांगने पर की हाथ मुक्का से मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : जाल मांगने पर की हाथ मुक्का से मारपीट

पिथौरा थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती तालाब पार पास जाल मांगने पर हाथ मुक्का से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
किशन ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं 07 पुरानी बस्ती पारा पिथौरा में रहता है. रेत खदान जोंक नदी सांकरा में ठेकेदार का रसीद काटने का काम करता है. 14 सितम्बर 2022 को कुशवा निषाद के सौंखी (जाल) को डोलामणी जलक्षत्री एवं लोकनाथ जलक्षत्री जबरन ले गये थे.
कुशवा निषाद उसका दोस्त होने के कारण पुरानी बस्ती तालाब पार पास वह तथा रमेश और मिक्का सौंखी (जाल) को मांगने गये थे सौंखी (जाल) मांगने पर डोलामणी जलक्षत्री एवं लोकनाथ जलक्षत्री के द्वारा उसे मां बहन की गाली गलौच किया और नही देंगे बोला क्या उखाडोगे बोलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है। घटना को रमेश एवं मिक्का बीच बचाव कर छुडाये है. 

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें