छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में तीन... - CG Sandesh

छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 वर्षीय छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।.

अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 17 सितंबर को गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की है। छात्रा की शिकायत पर संस्थान के तीन छात्रों राहुल यादव, खुशबू ठाकुर और अयान के खिलाफ भादंवि एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर खुशबू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार दो छात्रों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें