बागबाहरा : घुंचापाली से 04 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बागबाहरा : घुंचापाली से 04 लीटर महुआ शराब जप्त

बागबाहरा पुलिस को 26/09/2022 को टाउन पेट्रोंलिंग पर टाउन रवाना हुआ था कि मुखबीर सुचना पर ग्राम घुंचापाली में आरोपी सेवक राम नेताम पिता ओलसिंग नेताम उम्र 40 वर्ष साकिन घुंचापाली थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द के कब्जे से एक बैंगनी रंग के झोला के अंदर 02 नग सफेद रंग की 01 - 01 लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में 01 - 01 लीटर एवं एक हरा रंग की 02 लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में 02 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब भरी हुई जुमला शराब 04 लीटर कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया।

आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें