शादी से पहले युवक ने किया  दुष्कर्म , अश्लील विडियों से कर र... - CG Sandesh

शादी से पहले युवक ने किया दुष्कर्म , अश्लील विडियों से कर रहा ब्लैकमेल

रायगढ़ - शादी से पहले युवती से दुष्कर्म कर उसका अश्लील विडियों बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं युवती अब अपने ससुराल चांपा में रहती हैं लेकिन युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा हैं जिससे परेशान हो कर युवती ने सरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी हैं युवती ने बताया कि विवाह के पूर्व सरिया का हेमचंद अग्रवाल का घर में आना-जाना था । जनवरी 15 में एक दिन जब युवती हेमचंद अग्रवाल के घर घुमने गई थी तब उसके घर मे कोई नही था और हेमचंद अग्रवाल युवती को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पहले से कमरे में छिपाकर रखे कैमरे से अश्लील विडियो बनाकर रख लिया । उसके बाद हेमचंद अग्रवाल युवती को विडियो दिखा कर दबाव बनाकर शारिरिक शोषण एवं मानसिक प्रताडना देना शुरू कर दिया । युवती के विवाह के बाद भी हेमचंद अग्रवाल युवती से सम्पर्क कर विडियो वायरल कर चरित्र खराब करने की धमकी देने लगा, जिसके बाद युवती द्वारा थाना सरिया में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी जिसपर हेमचंद अग्रवाल के विरुध्द धारा 376,354(ग),509(ख) भादंवि, 67 IT Act दर्ज किया है ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें