फेसबुक पर चरित्र खराब करने की धमकी  दे युवती को परेशान करने ... - CG Sandesh

फेसबुक पर चरित्र खराब करने की धमकी दे युवती को परेशान करने वाला गिरफ्तार

रायगढ़:- 17 साल की बालिका को फेसबुक आई0डी0 (मोबाईल) पर कोई SIVA RAJ नाम का युवक अश्लील मैसेज एवं अश्लील फोटो भेजकर बदनाम करने की धमकी दे रहा हैं जिसकी शिकायत कल कोतरारोड़ थाने में दर्ज करायी गयी हैं बालिका के फेसबुक आई.डी. पर स्कूल के कई मित्र जुडे हुये है । जिनसे फेसबुक के जरिये कभी कभी बातचीत होती है 29 अप्रेल को बालिका के स्कूल का सीनियर छात्र ने अपनी फेसबुक ID से मैसेज कर बालिका को बताया कि कोई Shiva Raaj नाम की फेक ID वाला तुम्हारा गंदा पिक्चर फैला रहा है । उसके दूसरे दिन से Siva Raj के नाम के ID से बालिका को मैसेज आने लगा कि उसका गंदे पिक्चर फैलायेगा और बदनाम करेगा । बालिका के आवेदन पर धारा 509 (ख) IPC, 67, 67 (क) IT ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी शिवराज उम्र 26 वर्ष निवासी किरोडीमलनगर को हिरासत में लिया गया है ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें