बागबाहरा :  बुढादेव मंदिर के पास माईक्रो फायनेन्स के सीएसओ क... - CG Sandesh

बागबाहरा : बुढादेव मंदिर के पास माईक्रो फायनेन्स के सीएसओ का बाइक चोरी

बागबाहरा थाना अंतर्गत बुढादेव मंदिर के पास माईक्रो फायनेन्स के सीएसओ का बाइक चोरी हुई है, पार्थी ने शिकायत पुलिस में दर्ज करवाया है.
गनपत यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बासिन जिला गरियाबंद का रहने वाला है। सैटीन क्रेडिटकेयर नेटवर्क लिमिटेड माईक्रो फायनेन्स बागबाहरा में सीएसओ का काम करता है। इस सिलसिले में वह ग्राहको के पास पैसा वसुली के लिए आते जाते रहता है। उसके पास एक काला नीला कलर की मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 04 HR 4957 है। वह अपने स्टाफ हेमन्त वर्मा एवं प्रकाश बेहरा के साथ 27 सितंबर 2022 के रात्रि करीब 08:00 बजे हमेशा की तरह पैसा वसुली करने के लिए अपनी उक्त मोटर सायकल एवं प्रकाश बेहरा के स्कूटी से घुंचापाली मंदिर परिसर में गये थे, वे वहां पहुंच कर अपनी मोटर सायकलों को बुढादेव मंदिर के पास बने पार्किंग में खडी कर चण्डी मंदिर के पास चाय बेचने वाली श्रीमती नीतू टण्डन एवं जानकी बंजारा के पास पैसा वसुली के लिए गये थे। उनसे पैसा लेकर करीब आधे घंटे बाद उन लोग अपनी मोटर सायकल के पास आये तो देखें कि उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HR 4957 वहां पर नही थी। प्रकाश बेहरा की स्कुटी वहीं खडी थी,उन तीनों वहां आसपास के दुकानदारों से मोटर सायकल के बारे में पुछताछ किये तथा आसपास खोजबीन किये नही मिला।

उसकी उक्त काला नीला कलर की मोटर सायकल पैशन प्रो CG 04 HR 4957 जिसका इंजन नम्बर HA10ETEGL07414 चेचिस नम्बर MBLHA10BJEGL06549 कीमती करीब 15000/रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। वह अपनी मोटर सायकल को आज तक खोजबीन करते रहा, नही मिलने शिक़ायत दर्ज़ कराया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें