महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर को - CG Sandesh

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर को

महासमुंद : जिला मुख्यालय महासमुंद के शंकराचार्य भवन में शनिवार 01 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे से शाम 5ः00 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, छत्तीगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक सरायपाली किस्मत लाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंन्द्र साहू, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष हीरा बंजारे, रश्मि चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर एवं कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष गोविन्द राम शामिल होंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें