पिथौरा : गाली गलोच कर की जमकर मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : गाली गलोच कर की जमकर मारपीट

पिथौरा थाना अंतर्गत मंदिर चौक के पास गाली गलोच कर की जमकर मारपीट, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
नरेश यादव ने पुलिस को बताया कि वार्ड क्रमांक 15 बागडपारा पिथौरा में रहता है. 01 अक्टूबर 2022 को शाम करीब 05.30 बजे मंदिर चौक में खडा था.उसी समय कमल यादव पिता गेंदराम यादव ने मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा तब वह उसके भाई अमन यादव को बुलाकर लाया उतने में कमल यादव आक्रोश में होकर पुन: मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर गला को पकड़कर नीचे जमीन में पटक दिया जिससे उसके गला दाहिने तरफ चोटें आई है तथा बांये हाथ में दर्द है घटना को रविकांत सोनी देखा सुना है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें