बसना : राजमहल समर्पित प्रत्याशी ने युंका चुनाव में जिला पंचा... - CG Sandesh

बसना : राजमहल समर्पित प्रत्याशी ने युंका चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष समर्थित प्रत्याशी को हराया

बसना विधानसभा के युवा कांग्रेस बसना अध्यक्ष पद हेतु सरायपाली राजमहल समर्पित प्रत्याशी योगेश्वर साव ने छग वन विकास निगम के अध्यक्ष बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस बसना अध्यक्ष खालिद दानी के नेतृत्व में चुनाव में 3335 मत प्राप्त कर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल समर्थित प्रत्याशी को सुरेश पटेल 927 मत को 2407 मतों हराकर युवा बसना विधानसभा के अध्यक्ष पद पर बड़े अंतर से जीत प्राप्त की।

वही उपाध्यक्ष पद हेतु सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष अजजा वर्ग से गजराज विशाल, अजा वर्ग से अविलाश कुमार अल्पसंख्यक वर्ग से तनवीर दानी निर्वाचित हुए। 

निर्वाचित अध्यक्ष योगेश्वर साव ने जीत के लिए बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह, प्रतिनिधि मनजीत सिंह सलुजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तौकीर दानी, वरिष्ठ पार्षद तनवीर सईद, उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक खेरानी, बसना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय साहू, युंका विधानसभा अध्यक्ष खालिद दानी, टिकेश्वर पटेल, हेमसागर पटेल मोहतसिब हसन दानी, मंदाकिनी साहू, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तनुजा साहू, दुकली तांडी, सरफराज खैरानी, इमरान मेमन, चरणजीत छ्बड़ा राजेश सिदार, महेंद्र नाग, जितेंद्र सिन्हा, उमर हसन, सुशील प्रधान, अमित शर्मा, स्वतंत्र पांडे, गोरेलाल, हितेश विशाल सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जबकि युंका टीम के कार्यकर्ता विशाल नंद, शकील खत्री, खगेश्वर नंद, शंकर बेहरा, कीर्तन साहू, प्रकाश दास, मनहर भोई, कलछत्र, हरिकिशन, प्रहलाद, सिराज खान, अनिल यादव, मनोरथ यादव, दीपक पटेल उत्तर कुमार, कृष्णा साव, प्रकाश दीप योगेश्वर को जीत की बधाई दी।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें