CG News : महिला ने दिनदहाड़े बीच बाजार में युवक पर हमला कर पे... - CG Sandesh

CG News : महिला ने दिनदहाड़े बीच बाजार में युवक पर हमला कर पेट्रोल डालकर लगायी आग

मुंगेली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक महिला द्वारा दिनदहाड़े बीच बाजार में युवक पर हमला कर पेट्रोल डालकर आग लगा लगाने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला ने छेड़खानी के विवाद को लेकर यह कदम उठाया. घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित युवक का नाम जितेंद्र साहू (36 वर्ष) बताया जा रहा है. दोनों अलग अलग मोहल्ले के निवासी हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें