पिथौरा : फोन से बात करने को लेकर गाली गलौज व मारपीट, चाचा-भत... - CG Sandesh

पिथौरा : फोन से बात करने को लेकर गाली गलौज व मारपीट, चाचा-भतीजी ने एक दूसरे के ख़िलाफ दर्ज करायी FIR.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदियाखुर्द फोन से बात करने को लेकर गाली गलोच, मारपीट काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.
लक्ष्मी साहू पुलिस को बतायी कि वह कक्षा 10 वीं तक पढाई की है । वह अपने रिश्ते के चाचा निरंजन साहू के यहां ग्राम मुढीपार में विगत 15 दिन से रह रही थी उसके लिये फल दुकान खोल दिया था जिसे वह संचालन करती थी। 01 अक्टूबर 2022 के दोपहर 01 बजे करीब अपने मोबाईल से बात कर रही थी तब उसका चाचा उसको को फोन लगाया बिजी बता रहा था कुछ देर बाद किससे बात कर रही है बोलकर बोला तब वह अपने जीजा से बात कर रही हूं बोली.चाचा ने किसी से भी बात करने से मना किया,  इसी बात को लेकर रात के 11.50 बजे करीब उसके चाचा उसके साथ लडाई झगडा कर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा गला पकडकर दबा रहा था, जान से मारने की धमकी दिया तब वह अपने जान बचाने के लिये घर के खिडकी तरफ से कुदी है तब उसके दाहिने पैर में मोच आया है। तब वह रात में फोन की ठाकुरदियाखुर्द से उसके मां और भैय्या आकर उसको लेकर गये । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

जबकि दुसरे पक्ष के निरंजन साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम मुढीपार का रहता है । दुकानदारी का काम करता है। ग्राम ठाकुरदियाखुर्द के कु. लक्ष्मी बाई साहू को वह अपनी पुत्री के रूप में उसके घर में रहकर दुकान की देखरेख कर रही थी. 01 अक्टूबर 2022 को दोपहर फोन से किसी से बात कर रही थी जिसे वह फोन लगाया तो बीजी बताया तब में कुछ देर बाद फोन से पूछा तो जीजा से बात कर रही हूं बोली. लक्ष्मी की मां उसकी देखरेख करने के लिये सौंप दिये .उसी लिये वह बात करने के लिये मना किया था. मध्य रात्री लगभग 11-12 बजे के बीच दरवाजा खुलने की आवाज सुनने पर दोनों पति पत्नी उठ गये देखे तो लक्ष्मी खिडकी से कुद रही थी तब वह उसे पकडने की कोशिश किया तो उसके दाहिने हाथ के अंगूठा एवं छोटी ऊंगली में दांत से काट दी है जिससे खून निकला है और गाली गलौच कर भाग गयी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें