युवा दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक पिथौरा द्वारा एकल रास गर... - CG Sandesh

युवा दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक पिथौरा द्वारा एकल रास गरबा (डांडिया) प्रतियोगिता का आयोजन

युवा दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक पिथौरा के तत्वधान में निशुल्क एकल रास गरबा (डांडिया) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्रथम पुरस्कार 31,000 रुपये  डॉ. संपत अग्रवाल संस्थापक नीलांचल सेवा समिति बसना के द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये  स्वर्गीय श्रीमती रुकमणी देवी अग्रवाल आर.डी. परिवार द्वारा तथा  तृतीय पुरस्कार 11, 000 रुपये स्वर्गीय ओमप्रकाश (विक्रम) सिन्हा परिवार सिन्हा ज्वेलर्स के द्वारा दिया जा रहा है.

इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन एक प्रतिभागी को 3100 रुपये नगद एवं 10 प्रतिभागियों को उपहार दिया जा रहा है. पहले और दूसरे दिन प्रतिभागियों को टोकन वितरण किया जा चूका है. कल 4 अक्टूबर को प्रतियोगिता का अंतिम दिन हैं. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें