सांकरा : तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, ... - CG Sandesh

सांकरा : तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, 03 गंभीर रूप से घायल

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम भैरोपुर के पास तेज रफ़्तार पिकअप वाहन के ठोकर से बाइक सवार घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सेतलाल मिरी ने पुलिस को बताया कि ग्राम उमरिया थाना सरायपाली का निवासी है उसका छोटा भाई तेजलाल मिरी माता सेवा करने ग्राम सावित्रीपुर आया था वहां से वापस अपने बजाज सीटी 100 मोटर सायक क्रमांक CG 06 GD 9452 में उसका भाई तेज लाल मिरी एवं करन मिरी, तुलसा बाई सागर गांव उमरिया आ रहे थे कि 01 अक्टूबर 2022 को सुबह करीब 07.00 बजे NH 53 रोड रोहित ढाबा के आगे तालाब के ग्राम भैरोपुर के पास पहुंचे थे कि रांग साईड से आ रही सफेद रंग कि पिकअप क्रमांक CG 06 GF 8236 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसका भाई के मोटर सायकल को सामने से जोरदार ठोकर मारने से मोटर सायकल में सवार तेजलाल मिरी को दोनों पैर, सिर, तथा करन मिरी के दोनों पैर एवं तुलसा बाई सागर को कमर में चोट आया है. जिसे डायल 112 वाहन द्वारा सीएचसी बसना में ईलाज हेतु ले गये थे जो प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने से मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती होकर ईलाज करा रहे है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने सफेद रंग की पिकअप चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें