बागबाहरा : गाली गलौच करने से मना करने पर चाकू से की मारपीट - CG Sandesh

बागबाहरा : गाली गलौच करने से मना करने पर चाकू से की मारपीट

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड क्र 02 में गाली गलौच करने से मना करने पर चाकू से मारपीट की है, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
दारासिंग निराला ने पुलिस को बताया कि ग्राम हरनादादर का रहने वाला है। खेती किसानी का काम करता है। 05 अक्टूबर 2022 को वह अपने गांव से बागबाहरा दूर्गा विर्सजन देखने वार्ड क्र 02 बागबाहरा आया था।
गुहाराम सहिस के घर के पास खड़ा था उसी समय संतोष सहिस मोहल्ले में शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौच कर रहा था तब वह ,दिनेश टण्डन और सेवादास कुर्रे तीनो मिलकर गाली गलौच करने मना किये तब संतोष सहिस आवेश में आकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर अपने जेब में रखे चाकू को निकाल कर उससे मारपीट किया.

मारपीट करने से उसके बांये आंख के नीचे ,दाहिना हाथ की छोटी ऊंगली के बगल वाली ऊंगली में चोंट लगा है और मारपीट करते समय बार बार जान से मारने की धमकी दे रहा था तब दिनेश टण्डन और सेवादास कुर्रे मिलकर बीच बचाव किये। घटना को दिनेश टण्डन और सेवादास कुर्रे और आस पास के लोग देखे सुने है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें