तुमगाँव : नास्ता लेने की बात को लेकर की पिटाई - CG Sandesh

तुमगाँव : नास्ता लेने की बात को लेकर की पिटाई

तुमगाँव थाना अंतर्गत रामसागर तालाब पचरी में नास्ता लेने की बात लेकर की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मनीराम सोनवानी ने पुलिस को बताया कि भांठापारा तुमगांव का रहने वाला है 05 अक्टूबर को वह भांठापारा में दशहरा देखने गया था कि करीबन रात्रि 08.30 बजे वह ठेला में नास्ता कर रहा था उसी समय आकाश साहू के साथ नास्ता लेने के बात पर मामूली वाद विवाद हुआ उसके बाद वह रामसागर तालाब के पचरी में मुंह धोने के लिये गया था कि उसी समय उसके गांव का आकाश साहू आया और उसके साथ विवाद करते हो बोलते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर अपने हांथ में रखे किसी वस्तु से उसके सिर पर मारा जिससे खून बहने लगा, घटना को रेखू भारती, भूपेन्द्र लोहार देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें