तुमगाँव : पुरानी रंजिश की बात को लेकर रास्ता रोककर लात घुंसो... - CG Sandesh

तुमगाँव : पुरानी रंजिश की बात को लेकर रास्ता रोककर लात घुंसो से मारपीट

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी में पुरानी रंजिश की बात को लेकर रास्ता रोककर लात घुंसो से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कुनाल मारकण्डेय ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेलटुकरी में रहता है, 05 अक्टूबर के रात्रि वह और उसका भतीजा करन मारकण्डेय, धर्मेन्द्र टंडन लीला देखकर घर आ रहे थे कि रात्रि करीबन 09.30 बजे अजय डहरिया के घर के सामने पहुंचे थे कि गांव के एमन पटेल द्वारा पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसे, तुम्हारे बडे भईया चम्मन मारकण्डेय, पुनेश्वर डहरिया तथा अजय डहरिया को बुलाओ कहते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौच किये, उसे बहुत बुरा लगा गाली सुनकर, तब वह घटना के बारे में अपने बडे भैया चम्मन मारकण्डेय, पुनेश्वर डहरिया तथा अजय डहरिया तीनों को बताया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

जबकि दुर्गाप्रसाद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेलटुकरी में रहता है। उसका छोटा लड़का एमन पटेल बताया कि 05 अक्टूबर 2022 के रात्रि 09.30 बजे वह तुमगांव आ रहा था कि अमावश बेलटुकरी के बीच मत्सय पालन स्थल के पास पहुंचा था कि गांव के पुनेश्वर डहरिया, अजय डहरिया एवं चमन मारकण्डेय तीनों एक राय होकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर रास्ता रोककर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये तथा हांथ मुक्का, लात घुंसो से मारपीट किये हैं। घटना को मनीष साहू देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं। मारपीट से उसके बेटे के आंख, नाक, सिर में चोंट आया है जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव लेकर गये थे जहां से जिला अस्तपाल महासमुन्द रिफर किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें