महासमुंद : अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा उत्... - CG Sandesh

महासमुंद : अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारियों की बैठक

महासमुंद : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के संबंध में अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। जिला स्तरीय युवा उत्सव में चित्रकला, कविता, फोटोग्राफी, भाषण, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा संवाद सहित कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं की उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजीयन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। । अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है। पंजीयन की अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र महासमुंद से सम्पर्क किया जा सकता है। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक अदनान पाल के मोबाईल नम्बर 82197-84154 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इस मौके पर जिला युवा समन्वयक अदनान पाल ने नेहरू युवा केन्द्र महासमुंद द्वारा आयोजित गतिविधियों के बारे में सभी को अवगत करते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा विकास संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का कार्य कर रहा है। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में चित्रकला, मोबाईल फोटोग्राफी, कविता लेखन प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार 1000, द्वितीय पुरस्कार 750 और तृतीय पुरस्कार 500 रुपए दिए जाएंगे।

इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2000 और तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2500 और तृतीय पुरस्कार 1250 रुपए दिए जाएंगे। युवा संवाद यानी जिला युवा सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में उत्कृष्ट चार प्रतिभागी को 1500 रुपये प्रति पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तरीय कविता लेखन, चित्रकला, मोबाईल फोटोग्राफी के 15 से 29 वर्ष के प्रतिभागी 10 अक्टूबर 2022 तक नेहरू युवा केंद्र महासमुंद में ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें