पिथौरा : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जगदीशपुर में आरम्भ हुआ - CG Sandesh

पिथौरा : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जगदीशपुर में आरम्भ हुआ

प्रदेश समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी एवं महासमुंद जिला समन्वयक अंकित बागबाहरा जी के दिशा निर्देशानुसार बसना विधानसभा समन्वयक राकेश अग्रवाल (विक्की) के तत्वाधान में ग्राम जगदीशपुर में ओलंपिक छत्तीसगढ़ी प्रतियोगिता का सुभारम्भ किया गया जिसमें बच्चो का 100 मीटर दौड़ एवं फुगड़ी करवाया गया एवं आगे की प्रतियोगिता की चर्चा की गए

राजीव युवा मितान क्लब को लेकर क्लब के सभी सदस्यो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की बहुत प्रसंशा की। इस योजना को लेकर युवाओ में काफी जोश नजर आ रहा है ।प्रदेश के सभी युवा वर्ग गढ़बो नवा छत्तीशगढ़ में अपनी भागीदारी निभाने के लिए तैयार है इस दौरान 0 से 18 वर्ष बालिका फुगड़ी फु बालक 100 मीटर दौड़ मे 17 बालक 8 बालिकाओं ने भाग लिया.समारोह का फीता काट कर उद्घाटन करते हुए राकेश अग्रवाल(विक्की) ने कहां राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली बार छत्तीसगढ़िया ओलिम्पिक का आयोजन है. इसमें कब्बडी, खो-खो, लंगड़ी दौड़, फुगड़ी, बाटी ऐसे ग्रामीण स्तर के खेल शासन द्वारा निर्धारित किया है.

इस अवसर पर  ग्राम पंचायत जगदीशपुर के सरपंच अर्चना टोप्पो,ग्राम पंचायत सचिव हेतराम विशाल रोजगार सहायक आशिक नन्द,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष रोलियर नंदा, उपाध्याय सुजाता नन्द,सचिव दीपक प्रधान,कोषाध्यक्ष वेदव्यास प्रधान,संदीप सिक्का, अमर कुमार,विश्वास सोनवानी,स्मिता सोना,देवकी प्रधान,प्रियंका प्रधान,गीतांजलि प्रधान, फ्रिस दीप, ग्राम कोटवर गोपाल तांडी , अश्विनी प्रधान निर्णायक उत्तर प्रधान, अजय कुलदीप मौजूद रहे .


अन्य सम्बंधित खबरें