बागबाहरा : सट्टा पट्टी लिखते 03 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
आरोपी राकेश बघेल उम्र 30 साल साकिन- वार्ड नं. 04 गणेश पारा बगबाहरा द्वारा अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते मिला जिसके कब्जे से नगदी 680 रू. एवं 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को जप्त किया गया.
इसी तरह आरोपी धिरज सोनी उम्र 35 साल साकिन- वार्ड नं. 04 थाना पारा बागबाहरा द्वारा अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते मिला जिसके कब्जे से नगदी 2290 रू. एवं 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को जप्त किया गया.
इसी तरह आरोपी मुकेश जैन उम्र 43 साल साकिन वार्ड नं. 04 थाना पारा बागबाहरा द्वारा अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते मिला जिसके कब्जे से नगदी 690 रू. एवं 01 नग सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।