बागबाहरा : तेज रफ़्तार बाइक ने महिला को मारी ठोकर, महिला गंभीर रूप से घायल
बागबाहरा थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन के सामने तेज रफ़्तार बाइक ने महिला को मारी ठोकर, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
संतोष राजपूत ने पुलिस को बताया कि बागबाहरा का रहने वाला है। मजदूरी का काम करता है। 05 अक्टूबर 2022 के सुबह 08/00 बजे उसके साथ उसकी पत्नी शोहद्रा राजपूत व विष्णु राजपूत दुर्गा विसर्जन झांकी कार्यक्रम देखने रेल्वे स्टेशन के पास गयी थी.
करीबन 08/30 बजे रेल्वे स्टेशन के सामने बने डिवायर से दुसरे तरफ रोड क्रास कर रही थी उसी समय काला रंग का हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GX 1834 का चालक अपने मो0सा0 को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी पत्नी शोहद्रा राजपूत को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसकी पत्नी फेका कर रोड पर गिर गयी जिससे उसकी पत्नी शोहद्रा राजपूत के बांये साईड के जांघ में चोट आकर जांघ की हड्डी टुट गया है.
एक्सीडेंट को देखकर डियूटी कर रहे पुलिस वाले तत्काल वहां पर आये और उसकी पत्नी को पुलिस वाहन से शासकीय अस्पताल बागबाहरा लेकर आये जिनके साथ वह भी था जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक ईलाज करने के बाद उसे रिफर करने पर शोहम अस्पताल महासमुंद लेकर भर्ती कराया है जहां उसकी पत्नी शोहद्रा बाई राजपूत का टुटे जांघ का आपरेशन हुआ है एवं अभी भी वह अस्पताल में भर्ती है । उसकी पत्नी को काला रंग का हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GX 1834 के चालक के द्वारा एक्सीडेंट किया है उसकी पत्नी ईलाज हेतु भर्ती है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा काला रंग का हीरो स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GX 1834 का चालक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।