बागबाहरा : गाली ग्लौज करने से मना करने पर मारपीट, परिवार को ... - CG Sandesh

बागबाहरा : गाली ग्लौज करने से मना करने पर मारपीट, परिवार को दी जान से मारने की धमकी

बागबाहरा थाना अंतर्गत घर के सामने गाली ग्लौज कर रहा था जिसे पार्थी द्वारा मना करने पर तू कौन होता हैं कहकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
मनीष श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं 13 फुलवारीपारा बागबाहरा का रहने वाला है। वह पेशे से अधिवक्ता है। 07 अक्टूबर 2022 रात्रि लगभग 09:00 बजे खाना खाकर अपने घर में बैठा हुआ था तभी उसके घर के बाहर किसी व्यक्ति द्वारा किसी को गाली देने की आवाज आयी तब वह अपने घर के बाहर निकलकर देखा तो डबरापारा का पप्पू साहू पिता परमानन्द साहू निवासी डबरापारा द्वारा उसके घर के बाहर आकर गाली गलौज कर रहा था जिसे उसके द्वारा गाली देने से मना किया तो पप्पू साहू तू कौन होता है उसे मना करने वाला कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट को देख कर उसकी मां मालती देवी और उसकी पत्नी उसकी मीता श्रीवास्तव बीच बचाव करने आये तो उसे भी मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर धक्का मुक्की की है।

मारपीट करने से उसके चेहरे में चोट लग खून निकला है और उसके कपडे भी फाड दिया है। पप्पू साहू द्वारा उसे एवं उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी देकर वहां से चला गया। जान से मारने की धमकी से वह और उसका परिवार बहुत भयभीत है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें