बागबाहरा : 25 लीटर देशी प्लेन, अंग्रेजी, महुआ शराब के साथ एक... - CG Sandesh

बागबाहरा : 25 लीटर देशी प्लेन, अंग्रेजी, महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस को 07/10/2022 को मुखबिर की सूचना पर तेन्दुकोना रोड धान मण्डी के पास बागबाहरा में आरोपी विष्णु प्रसाद सोनवानी पिता रामाश्रय सोनवानी उम्र 48 साल साकिन वार्ड नं0 12 मण्डी पारा बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से 01. एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में रखी 82 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल भरी सीलबंद कुल 14760 एमएल एवं 29 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की प्रत्येक में 180-180 एमएल भरी सीलबंद कुल 5220 एमएल , एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन 05 लीटर वाली में भरी हाथ भट्टी की महुआ शराब 05 लीटर 5000 एमएल जुमला शराब 24980 एमएल प्लेन शराब 6560 रूपये गोवा 3480 रूपये महुआ शराब 1000 रूपये कीमती 11040 रूपये जिन्हे मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है.

आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें