सांकरा : 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
सांकरा पुलिस को 07.10.2022 को मुखबिर से सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम टेमरी चौक रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस स्टाफ के मौका ग्राम टेमरी चौक रोड किनारे पहुंच कर घेराबंदी किये तो एक व्यक्ति दो 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर महुआ शराब लेकर बैठा था जिसे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम कमल प्रसाद पिता जोकसाय बरिहा उम्र 26 साल साकिन बिलारी थाना सलिहा जिला बलौदाबाजार (छ0ग0) का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से दो सफेद रंग की 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरा हुआ जुमला 20000 एमएल कीमती 4000 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें