पिथौरा : चोरी का आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने चोरी के वारदात ... - CG Sandesh

पिथौरा : चोरी का आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने चोरी के वारदात को दिया अंजाम

पिथौरा पुलिस ने चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल पल्सर बरामद की है. यह 4 अक्टूबर को प्रार्थी नरेश कुमार नाग के घर के आंगन से रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी.

जिसके बाद नये मोटरसायकल की चोरी की रिपोर्ट पर पिथौरा पुलिस ने थाना में अपराध क्रमांक 242/2022 धारा 457, 380 भादवि दर्ज कर मोटरसाइकिल के विवेचना पता तलाश करने e में लग गए.

इसी दौरान 8 अक्टूबर को पिथौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी गए मोटरसाइकिल पल्सर CG 06 GX 0377 को आरोपी नीरज तांडी पिता स्व राजू तांडी 24 साल निवासी रामसागरपारा पिथौरा के कब्जे से बरामद कर  अभियुक्त नीरज तांडी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड लिया.

यह सम्पूर्ण कारवाही में निरीक्षक राकेश खुटेश्वर, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक घनश्याम निराला, मिहिर बीसी, उमेश साहू, का उत्कृष्ठ कार्य रहा.


अन्य सम्बंधित खबरें