रायपुर : भव्य 'नोनीजोहर' अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन ... - CG Sandesh

रायपुर : भव्य 'नोनीजोहर' अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन 10-11 अक्टूबर को, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री होंगी शामिल

छत्तीसगढ़ के रायपुर में यूनिसेफ एवं राज्य शासन द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर एवं 11 अक्टूबर को भव्य #नोनीजोहर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन रखा गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के चयनित चैंपियन बच्चे स्वयंसेवक शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता .मुख्यमंत्री .भूपेश बघेल करेंगे. कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, कार्यक्रम के दौरान कई गतिविधियां होंगी,

11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 10 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें खास मेहमान एडवाइजर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता का अभिनय करने वाली भारतीय अभिनेत्री नेहा मेहता भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगी एवं छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रिमंडल, यूनिसेफ के तमाम अधिकारी शामिल होंगे.

महासमुंद जिले से यूनिसेफ डीएमसी तेजराम सारथी और राष्ट्रीय सेवा योजना की तीन चयनित स्वयंसेवक नूरी खान बागबाहरा, दिनेश कुमार साहू, अरुणा सोनवानी MVPG महासमुंद के स्वमसेवक सामिल होंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें