खल्लारी : दशहरा त्यौहार मनाने गया था परिवार, घर में हो गयी च... - CG Sandesh

खल्लारी : दशहरा त्यौहार मनाने गया था परिवार, घर में हो गयी चोरी

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम तुसदा में दशहरा त्यौहार मनाने अपने परिवार के साथ गए एक व्यक्ति के घर में चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

ग्राम तुसदा थाना खल्लारी निवासी पुनीत राम देवागंन ने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर को वह  सुबह 07.00 बजे घर से दशहरा त्यौहार मनाने परिवार सहित ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर गया था. इसके बाद जब 7 अक्टूबर  के सुबह 8.00 बजे वह दशहरा त्यौहार मनाकर ग्राम बोरसी से अपने घर ग्राम तुसदा आये पता चला कि उसके घर के सामने गेट का ताला टुटा हुआ था.

जिसके बाद वह घर अंदर जाकर देखा तो उसके बेडरूम का ताला तोड़कर कोई गोदरेज में रखे एक नग चांदी का ब्रेसलेट 54.53 ग्राम, चांदी का पायल 86.39 ग्राम कुल कीमती 1452/-रू. एवं चांदी का एक नग चौरसा 498.00 ग्राम कीमती 33000/-रू., व टेबल में रखे एक नग पुराना लेपटाप कीमती करीबन 10,000/-रू., एक नग मोबाईल समसंग कम्पनी टच स्क्रीन वाला कीमती करीबन 1500/-रू. एवं किचन में रखे एक नग इंडक्शन चुल्हा कीमती 1000/-रू, एक टिन तेल फार्चुन कम्पनी का कीमती 2000/-रू., तथा सिलाई मशीन के पास रखे एक नग बजाज कम्पनी का आयरन कीमती 250/-रू, एक नग सेटअप बाक्स कीमती 1000/-रू. कुल जुमला कीमती 50,202/-रू. को कोई अज्ञात चोर द्वारा दरमियानी रात्रि में घर का ताला तोडकर चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर खल्लारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें