पटेवा : अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई मौत.
पटेवा थाना क्षेत्र में दर्रीपाली पडाव पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि उमेश यादव 28 नवंबर को रात्रि करीबन 8 बजे अपने घर से महिला वस्त्र पहनकर थर्ड जेंडर लोगो के साथ नाच गाना करने गया था. और रात 12 30 बजे एनएच 53 रोड सरायपाली से रायपुर जाने के रोड में दर्रीपाली पडाव के पास किसी अज्ञात वाहन के ठोकर से उसके हाथ, पैर एवं सिर में चोट लगकर खुन बहने लगा. जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. जहाँ डॉ. द्वारा उसे द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिया गया.
मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालाक के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें