बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिये बदमा... - CG Sandesh

बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिये बदमाश

राजस्थान के जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिये। परिजन ने बताया, "हमारे किरएदार ने इसके बारे में जानकारी दी थी और बताया कि वह गटर में गिरी हैं। हम भागते हुए गए और उनको घर में लाए। उनके गले में चाकू का निशान है।"
मिली जानकारी के अनुसार, मीणा कॉलोनी निवासी जमुना देवी अपनी बेटी और दोहिती के साथ रहती हैं। रविवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने सौ से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटकर ले गये।

घायल बुजुर्ग को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने बुजुर्ग को घसीटकर घर के बाहर बाथरूम में लेकर आये, जहां उसके दोनों पैरों को धारदार हथियार से काटकर चांदी के कड़े निकाल लिये। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाये जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान के प्रयास कर उनकी तलाशी की जा रही है।
इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल बुजुर्ग महिला का जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में उपचार जारी है।


अन्य सम्बंधित खबरें