कोमाखान : आंगनबाड़ी के पास खड़ी मोटरसायकल हुई चोरी.
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम चन्द्ररपुर में एक व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रार्थी गंगाराम साहू ने पुलिस को बताया कि 8 अक्टूबर को वह अपने गांव से ग्राम चन्दरपुर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने रात्रि करीब 09:30 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GJ 7101 से गया था. और चन्दरपुर पहुंच कर मोटर सायकल को ग्राम चन्द्ररपुर के आंगन बाड़ी के पास खड़ा करके मोटर सायकल को लाक कर प्रोग्राम देखने चला गया.
इसके बाद प्रार्थी जब रात्रि करीब 10:30 बजे कार्यक्रम देखकर अपनी मोटर सायकल के पास आया तो देखा कि उसकी मोटर सायकल वहां नही था, जिसका आस पास पता करने पर भी मोटर सायकल का पता नही चला, जिसे कोई अज्ञात चोर कर ले जा चूका था.
प्रार्थी ने बतया कि उसकी पुरानी मोटर सायकल की कीमत करीब 15000/- रूपये की थी, जिसके चोरी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.