कोमाखान : मोटरसायकल रोककर पांच लोगों ने की मारपीट. - CG Sandesh

कोमाखान : मोटरसायकल रोककर पांच लोगों ने की मारपीट.

कोमाखान थाना अंतर्गत चौकी टुहलू क्षेत्र में एक व्यक्ति की मोटरसायकल रोककर पांच लोगों ने मारपीट की जिसपर मामला दर्ज किया गया है.    

प्रार्थी चैतराम सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर 2022 को वह अपने कपड़ा दुकान परसुली से अपने पत्नी बासन बाई और दीदी राधाबाई के साथ मोटरसायकल से घर आ रहा था. इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे परसुली से सेनभांठा के पुल के पास सामने तरफ से दो मोटरसायकल में दीनदयाल, रवि, मोतीलाल, पन्नू और राजा सिन्हा आये और प्रार्थी को हमारी लड़की भगाने में साथ दिये हो और अश्लील गाली गलौच करते हुए आज जान से खतम कर देंगे की धमकी देकर सभी एक राय होकर हाथ चप्पल, लात से मारपीट कर उठा उठा कर पटक दिये.

इसके बाद वे प्रार्थी को हमारे लड़की को कहां छोड़कर आये हो लाओ नही तो पूरे परिवार वालों को मारकर खत्म कर देंगे की धमकी देते चले गये.

प्रार्थी ने बताया कि आरोपी मारपीट के साथ उसके भतीजा मेघराज के नोट व मोबाईल और 3500 रूपये को भी ले गये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा  147, 149, 294, 506, 323 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें