कोमाखान : दशहरा देखने जाते समय सड़क दुर्घटना में हुई थी दो की... - CG Sandesh

कोमाखान : दशहरा देखने जाते समय सड़क दुर्घटना में हुई थी दो की मौत, मामला दर्ज

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बोईरभांड़ी से मोटरसायकल में दशहरा त्यौहार देखने के लिये ग्राम बिहाझर जा रहे तीन लोगों में दो की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि 06 अक्टूबर 2022 को केशव आडवंशी, तोरण साहू एवं कु. खुशबू मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 8826 से ग्राम बोईरभांड़ी से दशहरा त्यौहार देखने के लिये ग्राम बिहाझर जा रहे थे, इसी दौरान NH353 रोड कोमाखान चौखड़ी ग्राम भालूचुंवा के पास लगभग शाम के 06:00 बजे सामने से आ रही ईनोवा कार क्रमांक OD26 B 2222 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG06 GS 8826 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से घटनास्थल पर केशव आडवंशी व कु. खुशबू साहू को गंभीर चोंट लगने से मौत हो गई. तथा तोरण साहू पिता मोहन साहू उम्र 18 साल निवासी जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) को घायल होने से ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा ले जाया गया.

पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच पर वाहन क्रमांक OD26 B 2222 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG06 GS 8826 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करना पाये जाने पर इनोवा कार क्रमांक OD26 B 2222 के चालक के विरूद्ध धारा 279,337,304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें