पिथौरा : ग्राम पंचायत ग्रीन सपोस में छत्तीगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आज हुआ समापन
दरअसल हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के प्राचीन खेलों की जो आज वर्तमान समय में मोबाइल और डिजिटल तकनीक की धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है और लोग डिजिटल साधनों का उपयोग कर रहें हैं जिसके वजह से लोग छत्तीसगढ़ के छत्तीगढ़िया खेलों को लगातार भूलते जा रहे हैं जिसको लेकर अभी वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा गांव गांव में 14 विभिन्न प्रकार के खेलों को खेलाया जा रहा है जिसमे गांव एवं स्कूली बच्चों सहित गांव के महिलाएं काफी संख्या में भाग लिए ततपश्चात जो 14 प्रकार के गिल्ली डंडा, पिठ्ठूल, सखली, लगड़ी दौड़, कबड्डी, खो खो, रस्साकशी, बांटी, बिल्स, फुगड़ी , गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद आदि, हमने कुछ खेलो को नाइट में किया जिससे हमारा मैदान दर्शको से भरा हुआ था।
खेलों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किए उन सभी प्रतिभागियों को राजीव युवा मितान क्लब सपोस द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया जिसको प्राप्त कर प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखी गई इस प्रकार से 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में खेली गई छत्तीगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का समापन हुआ जिसमें राजीव युवा मितान क्लब ग्रीन सपोस के अध्यक्ष-प्रियांशु रंजन (राजा) , सचिव-प्रमोद चौहान, कोषाध्यक्ष-परमेश्वर बरीहा और राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य,विकास बघेल, सेवा, मदन, गोवर्धन, कृष्णा, नवीन,रवि, खिरोध, पुष्पा टंडन, कुसुमलता बंजारा, सभी सदस्य उपस्थित रहे, ग्राम पंचायत ग्रीन सपोस की सरपंच-बबिता बघेल , उप सरपंच-पूजा ठाकुर सचिव-गीता साहू, सरपंच प्रतिनिधि किशोर बघेल, ग्राम प्रमुख अश्विनी विशाल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, हरिचरण प्रधान, संतोष ठाकुर एवम शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवम प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व गांव के ग्रामीण सैकड़ो के संख्या में रहे उपस्थित।