कोमाखान : पुलिस ने 7 किलो गांजा किया बरामद. - CG Sandesh

कोमाखान : पुलिस ने 7 किलो गांजा किया बरामद.

कोमाखान पुलिस ने 12 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे NH-353 रोड़ चौंखड़ी में एक आरोपी से करीब 7 किलो गांजा बरामद किया है. आरोपी मंदिरहसौद रायपुर का निवासी है जिसके विरुद्ध नारकोटिक एक्ट 20(बी) के तहत कार्यवाही की गई है.

आरोपी का नाम कुमार भारती पिता भागीरथी भारती उम्र 35 साल बताया गया है, जिससे 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 140000 रू. बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर रखे मिलने एवं उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल किमती 5000 रू एवं नगदी रकम 310 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें