पटेवा : तेजी एवं लापरवाही पूर्वक कार चलाते मोटरसायकल को पीछे... - CG Sandesh

पटेवा : तेजी एवं लापरवाही पूर्वक कार चलाते मोटरसायकल को पीछे से मारी ठोकर

पटेवा थाना क्षेत्र में मोटरसायकल सवार को एक कार द्वारा पीछे से लापरवाही पूर्वक ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.

संजय ध्रुव पिता उमेन्द्र ध्रुव उम्र 17 साल ने पुलिस को बताया कि 04 अक्टूबर 2022 को वह अपने साथी कमलेश विश्वकर्मा एवं नारायण दीवान के साथ होण्डा मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GM 3998 से पटेवा बस स्टैण्ड के लिये निकला था. मोटरसायकल को नारायण दीवान चला रहा था प्रार्थी संजय बीच में बैठा था तथा कमलेश विश्वकर्मा पीछे बैठा था.

इसी दौरान बस स्टैण्ड पटेवा से कुछ सामान लेकर वापस अपने घर ग्राम बोडरा एनएच 53 रोड होते जा रहे थे कि एनएच 53 रोड जोगीडीपा स्थित किराना दुकान के पास करीबन दोपहर 03:00 बजे झलप पटेवा की ओर से आ रही सिल्वर कलर की कार क्रमांक CG 04 HD 1422 का चालक अपने कार को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते प्रार्थी के मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GM 3998 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे तीनो मोटरसायकल सहित नीचे सडक में गिर गये. उन्हें चोट आई और मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया.

इसके कुछ समय बाद एम्बुलेंस वाहन के आने से तीनो को प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल पटेवा लाये जहां से तीनो को सरकारी अस्पताल तुमगांव रिफर करने पर तुमगांव अस्पताल में ईलाज कराये.

प्रार्थी ने बताया कि अभी वर्तमान में कमलेश विश्वकर्मा का ईलाज सोहम हास्पीटल महासमुंद में चल रहा है. एक्सीडेंट की घटना को आसपास के लोग देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार क्र- CG-04 HQ-1422 के चालक के विरुद्ध धारा 279, 337 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें