पिथौरा : ग्राम बल्दीडिह में राजीव युवा मितान क्लब की अगुवाई में सम्पन्न हुआ छत्तीसगढिया ओलंपिक
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है. जो कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम पंचायत में गठित राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित की जा रही है. ग्राम पंचायत बल्दीडीह में प्राथमिक शाला के शिक्षक, माध्यमिक शाला के शिक्षक एवं मेडम ग्राम के सरपंच ,पंच,सचिव, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं ग्राम के सम्मानीय सदस्यो की उपस्थिति में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक संपन्न हुआ.
आधुनिक समय मे मोबाईल एवं टीवी के चकाचौन्ध में छत्तीसगढ़ की पारम्परिक खेलो को आज की पीढ़ी भूलती जा रही है जिसका आस्तित्व को बचाने एवं देश को प्रबल खिलाड़ी देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन कीया जा रहा है ।
ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि स्कूल एवं ग्रामीणों ने खेलो के प्रति ज़ोरों से अपनी रुचि दिखाई और स्कूल के छोटे बच्चो से लेकर ग्राम के बड़े बुजुर्गों तक सभी ने बढ़ चढ़कर खेल भावना दिखाते हुए खेलो में भाग लिया एवं उत्साहवर्धन किया। राजीव युवा मितान क्लब की अगुवाई में खो खो, कबड्डी, फुगड़ी, बील्लस, गिल्ली डंडा , लम्बी कूद , रस्साकसी, भौरा ,आदि खेलो का आयोजन किया गया।