बागबाहरा : आंगनबाड़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे सामानों की चोरी... - CG Sandesh

बागबाहरा : आंगनबाड़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे सामानों की चोरी.

बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 15 मंडी पारा के आंगनबाड़ी का दरवाजा तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आंगनबाडी कार्यकर्ता की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

आंगनबाडी कार्यकर्ता पुष्पा ने पुलिस को बताया कि वह आंगनबाडी केन्द्र वार्ड नं0 15 रावणभाठा बागबाहरा में पदस्थ है, जहाँ उसके अलावा साहयिका किरण ताण्डी रहती है.

पुष्पा ने बताया कि 8 अक्टूबर 2022 को करीबन 4:00 बजे वह बच्चें लोगों को खाना खिलाकर सभी सामान को कमरे अंदर रखकर दरवाजा में ताला लगाकर अपने घर चली गई. इसके अगले दिन रविवार अवकाश पड़ने से जब वह 10 अक्टूबर सोमवार के सुबह 10:00 आंगनबाडी केन्द्र को खोलने गयी तो देखी की वहां के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था, एवं कमरे के अंदर रखे सामान 1 नग गैंस सेलेण्डर, 1 नग गैंस चूल्हा,  1 नग कुकर एवं अन्य खाद्य सामाग्री कीमती करीबन 85,00 रूपये का सामान कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें