पिथौरा : अज्ञात ट्रक की ठोकर से टाटा ACE में सवार दो को लगी चोट.
पिथौरा थाना क्षेत्र में पहलवान ढाबा के पास एनएच 53 पर एक ट्रक द्वारा टाटा ACE को ठोकर मारने की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
प्रार्थी दीपक कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह 12 अक्टूबर को शाम करीब 7:30 बजे अपने टाटा ACE क्रमांक CG 04 NS 6094 में सोफा लोडकर रायपुर से ओडिशा ढेंकानाल के लिये निकला था. वाहन को ड्रायवर रवि गुप्ता पिता चला रहा था. इसी दौरान करीबन रात्रि 11.00 बजे एनएच 53 पिथौरा के आगे पहलवान ढाबा के पास अज्ञात ट्रक का चालक द्वारा तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते प्रार्थी दीपक के वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे दीपक की वाहन टाटा ACE क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रार्थी दीपक ने बताया कि एक्सीडेंट से वाहन टाटा ACE का चालक रवि गुप्ता को बांये तरफ पसली में, सिर में, बांये घुटने में चोंट लगी है एवं उसके गले के दाहिने तरफ चोंट लगी है.
प्रार्थी ने बताया कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद 112 वाहन को बुलवाया गया. जिसके माध्यम से उन्हें शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया है.
प्रार्थी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर भाग गया जिससे ट्रक का नंबर नही देख पाया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.